चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पहला विस्तृत भूगर्भीय मानचित्र
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पहला विस्तृत भूगर्भीय मानचित्र
✅ भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन के डेटा का उपयोग करके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पहला विस्तृत भूगर्भीय मानचित्र बनाकर एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
✅ यह शोध, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (अहमदाबाद), पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) और इसरो की इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इस क्षेत्र की अनुमानित आयु लगभग 3.7 बिलियन वर्ष है।
✅ चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का दूसरा प्रयास है। इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से उड़ान भरी थी।
✅ चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को लेकर 23 अगस्त, 2023 को चंद्र दक्षिणी ध्रुव की सतह पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की।
Comments
Post a Comment